उत्तर प्रदेशदेवरियादेश

सीओ बरहज, एसओ मईल सहित कई हैं ब्रह्म हत्या के दोषी : स्वामी आनंद स्वरूप

हमारा संघर्ष जातिगत नहीं, पीड़िता को न्याय हेतु : सर्वेश पाण्डेय

देवरिया। मईल थाना क्षेत्र के ईशारु गाँव में एक बेगुनाह गरीब ब्राह्मण की हत्या हो गयी। शव गायब कर दिया गया। हत्या में कई की भूमिका संदिग्ध होते हुए भी पुलिस द्वारा केवल दो लोगों का चालान करना, और अन्य संलिप्त लोगों का बचाव करने वाले बरहज के सीओ और मईल के थानेदार ब्रह्म हत्या के दोषी हैं।
उक्त बाते मईल थाना क्षेत्र के ईशारु गांव निवासी शंकर पाण्डेय हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए शांभवी पीठाधीश्वर एवं शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के सामने शंकर पांडेय को जिंदा उपस्थित कराया जाय या उनका शव परिजनों को सुपुर्द किया जाय जिससे वे अंतयेष्टि कर सकें। इस घटना में पुलिस की कार्य प्रणाली ठीक नहीं है। उन्होंने बगैर नाम लिए कहा कि कुछ लोग अपरिधियों को संरक्षण देकर अपराध और अपराधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने समूह से आग्रह किया की पीड़ित परिवार का एकजुट होकर आर्थिक सहयोग करें। न्याय की लड़ाई के लिए संगठन की नहीं संगठित होने की आवश्यकता है। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि एक निर्दोष ब्राह्मण कि हत्या हो गयी और कोई ब्राह्मण नेता या जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार की मदद में भी नहीं आया। पीठाधीश्वर ने कहा कि पीड़ित परिवार को दस दिन के अंदर न्याय नहीं मिला तो आंदोलन तेज होगा। भाजपा के प्रवक्ता गौरव मिश्र ने कहा कि घटना में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए डीजीपी और आईजी से मुलाकात किया हूं,और शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी महाराज से मिलकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का प्रयास करूंगा।
स्वर्ण सेना के अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय ने कहा कि यह संघर्ष जातिगत नहीं है, बल्कि गरीब लाचार, असहाय महिला का है। आप की एकजुटता ही इस परिवार का न्याय दिला सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाक्टर दिनेश मिश्र और संचालन सोनू पाण्डेय ने किया। सम्मेलन में दिग्विजय पाण्डेय, ज्ञानेश्वर मिश्र, सत्येंद्र पाण्डेय, कमल नयन पाण्डेय, सत्य प्रकाश पाण्डेय, सर्वेश पाण्डेय, अंशु सिंह, गोविंद मिश्र, व्यास पाण्डेय, अजय पाण्डेय, सहित सैकड़ों की संख्या में प्रबुद्ध जन एवं ग्रामीण सम्मलित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!