उत्तर प्रदेशमहाराजगंज
अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार,शराब व बनाने का सामान भी बरामद।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।
बृजमनगंज ब्लॉक क्षेत्र के कोल्हुई थाना के मैनहवा टोला महमूदवापुर में पुलिस ने कच्ची शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। उपनिरीक्षक शाहनवाज खान अपने टीम के साथअचानक गांव में पहुचे तोवहां मंजर कुछ और था पुलिस को देखते ही भगदड़ मच गया।इस दौरान टीम ने खेतो में रखे लहन को नष्ट किया और एक व्यक्ति को शराब बनाते रंगे हाथ पकड़ लिया।पकड़े गए व्यक्ति की पहचान धर्मबीर के रूप में हुई।आरोपित को पुलिस 10 लीटर शराब व शराब बनाने के सामान के साथ थाने लाकर आबकारी अधिनियम के तहत करवाई करते हुए जेल भेज दिया।टीम में उपनिरीक्षक परमानंद तिवारी,हेड कांस्टेबल प्रद्युम्न कुमार,कंस्टेबल प्रमोद यादव,आलोक पाल,महिला आरक्षी आकांक्षा मिश्रा,मुनिता यादव इस छापेमारी में शामिल रही।



