उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

डीआईजी शिवसिंपीचनप्पा ने किया पुरन्दरपुर थानाका औचक निरीक्षण।

थाना परिसर, बंदी गृह और अभिलेखों का जांच कर दिए निर्देश।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।
महराजगंज जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाये रखने केलिए डीआईजी ने पुरन्दरपुर थाना का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण में जीडी, आवासीय बैरक, सीसी टीएनएस, सीसी टीवी कैमरे,आईजीआरएस कार्यालय, बंदी गृह और भोजनालय आदि का निरीक्षण किया। डीआईजी ने थाने का विभिन्न रजिस्टरों का जांच किया। इनमें अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्रवाई रजिस्टर और हिस्ट्रीसीट रजिस्टर सामिल रहे। डीआईजी शिवसिंपी चनप्पा ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से निभाने के निर्देश दिए। और आम जनता की शिकायतों समय पर और सही तरीके से निपटारा करने को कहा। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार,थाना अध्यक्ष मनोज कुमार राय,सब इंस्पेक्टर रामानंद, सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार यादव,शांतनु शर्मा व रामनाथ सहीत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!