मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर महराजगंज।
महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को फरेंदा तहसील के ग्राम सभा लेजार महदेवा में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद चौधरी के आवास पर किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक दुर्गेश वैश्य और महिला उपनिरीक्षक अंजली राय ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकार, कानूनी सुरक्षा,घरेलू हिंसा से सुरक्षा,महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आदि की जानकारी दी।महिला उपनिरीक्षक अंजली राय ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन उन्हें अपने अधिकारों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे किसी भी विषम परिस्थिति में बिना डर के अपनी आवाज उठा सकें।



