हत्यारोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
लार थाने के कुंडॉवल हरी गाँव में छात्रा की हुई थी हत्या

स्वाभिमान जागरण संवाददाता देवरिया। लार पुलिस ने छात्रा के हत्यारोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। लार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 353/2025 धारा 103(1) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अभिषेक कुमार पुत्र रविन्द्र प्रसाद सा0 ग्राम बढ़या हरदो थाना मईल जनपद देवरिया को आज दिनांक 15.10.2025 भिखम छपरा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। दौरान गिरफ़्तारी अभियुक्त अभिषेक कुमार उपरोक्त द्वारा अपराध में अपनीं संलिप्तता/ अपराध कारित करना स्वीकार किया गया है। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
छात्रा मनीषा के शव मिलने के सम्बन्ध में मृतका के पिता विरन प्रसाद पुत्र स्व. कुमार प्रसाद निवासी ग्राम कुंडावल हरी(टोला) की सूचना पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 353/2025 धारा 103(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना हो रही है। घटना के दिन एसपी संजीव सुमन, एडीशनल एसपी सुनील कुमार सिंह, सीओ मनोज कुमार सहित पुलिस की कई टीम घटना स्थल पर साक्ष्य एकत्रित की थी। आरोपी अभिषेक कुमार पुत्र रविन्द्र प्रसाद सा0 ग्राम बढ़या हरदो थाना मईल जनपद देवरिया को गिरफ्तार करने में लार के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार, उ0नि0संतोष कुमार यादव .हे0का0 राजकुमार यादव, का0 दीपक कुमार, .का0 धनन्जय पटेल व का0 रवीन्द्र प्रताप यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



