उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

फरेंदा में त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन सतर्क।

एसडीएम और सीओ ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता,  महराजगंज ।

धनतेरस और दीपावली जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए फरेंदा कस्बे में बढ़ती भीड़-भाड़ के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रही है। बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने हेतु उपजिलाधिकारी फरेंदा शैलेंद्र गौतम एवं क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने कस्बे में पैदल मार्च कर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाजार में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं। इस मौके पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान फरेंदा चौकी प्रभारी गंगाराम यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!