उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा
मिशन शक्ति के तहत इण्टर कॉलेज की छात्राओं को किया गया जागरूक

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।
पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस की ओर से छात्राओं को आत्मरक्षा, महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में एसआई प्रिया वर्मा, कांस्टेबल राजेश मौर्या, राजेश कुमार व बृजेश कुमार पाल ने छात्राओं को विभिन्न कानूनी अधिकारों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़खानी या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस की मदद लें और अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहें।
पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को बताया कि 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा और 181 महिला सहायता नंबर जैसी सेवाएं हर समय उपलब्ध हैं। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य आरएन यादव और शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।



