महराजगंज से बड़ी खबर पिता के लोन किस्त न चुकाने पर बेटे ने दी जान

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
महराजगंज जनपद के मटकोपा घुघली के निवासी मोहम्मद हुसैन जो कि अपने पुत्र के साथ कोटा मध्य प्रदेश में रहते थे घुघली के स्टेट बैंक से में 10 लाख रुपये के लोन लिए थे की मंथली ना चुका पाने के चलते उनका पुत्र तनवीर खान उम्र लगभग 19 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जिसका शव को उसके परिजनों ने स्टेट बैंक के सामने लाकर के रखा लेकिन थानाध्यक्ष नीरज राव अपनी पूरी टीम के साथ बड़ी ही सूझबूझ के साथ शव को उनके परिजनो को सौंप कर कहे की थाने पर आकर तहरीर दीजिए उसी के हिसाब से कार्रवाई होगी मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पिता ने स्टेट बैंक घुघली से 10 लाख का कर्ज लिया था मृतक के पिता के कहे अनुसार जो की कर्ज मोहम्मद हुसैन खान ने लिया था लेकिन कर्ज का दबाव बैंक कर्मचारी हमेशा तनवीर के ही फोन पर दबाव बना रहे थे सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू की. जांच में सामने आया कि मृतक के पिता ने बैंक से दस लाख का कर्ज लिया था. जिसे वो चुका नहीं पा रहा था. बैंक की तरफ से उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था. जिससे परेशान होकर युवक ने खुदकुशी कर ली. इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है.जानकारी के मुताबिक मृतक के पिता कोटा मध्य प्रदेश में नौकरी करते थे और पुत्र नेट की तैयारी कर रहा था परिवार का गुजारा पिता की कमाई से चलता था. मृतक और मृतक के पिता ने कई बार बैंकर्मियों के सामने अपनी मजबूरी रखी पर उसकी एक न सुनी गई. घर के आर्थिक हालत बिगड़ने की वजह से वो काफी तनाव में रहने लगा था. और इसी के चलते उसने यह कदम उठा लिया.



