महाराजगंज

विकास खण्ड मिठौरा में रेलिंग विहीन पुलिया दुर्घटना को दे रहा दावत जिम्मेदार मौन

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, महराजगंज

मिठौरा विकास खण्ड के अंतर्गत कुछ ऐसे जनसंपर्क मार्ग जिससे होकर हजारों लोग रोजाना आते जाते हैं।रेलिंग विहीन पुलिया होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिससे उस रास्ते आने जाने वालों को दुर्घटना होने की काफी डर सताता रहता है। सिंदुरिया से महाराजगंज सड़क किनारे स्थित ग्राम पंचायत पतरेंगवा उच्च प्राथमिक विद्यालय से दक्षिण मुख्य सड़क से गांव में जाने वाली जन संपर्क मार्ग पर बना पुलिया का रेलिंग काफी दिनों से टूट जाने से उस रास्ते आने जाने वाले राहगीरो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जबकि आए दिन उस पुलिया पर दुर्घटना होती रहती है। फिर भी जिम्मेदार लोग मौन है । इस संबंध में ग्राम प्रधान श्यामानंद मौर्य ने बताया कि उस सड़क को बनवाने की जिम्मेदारी विधायक निधि से एक ठेकेदार को मिला है । उसकी मरम्मत वह कराएंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!