अपराधउत्तर प्रदेशदेवरियादेश

देवरिया : हुक्काबार में पुलिस का छापा, 12 लोग हिरासत मे

  • देवरिया में हुक्काबार में पुलिस का छापा
  • मौके से 12 युवक पकड़े गए
  • सीओ श्रीयेश त्रिपाठी के नेतृत्व में हुई छापेमारी
  • हुक्काबार पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 12 लोग हिरासत मे

देवरिया | पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कोतवाली मय पुलिस टीम द्वारा देवरिया शहर के हनुमान मन्दिर रोड स्थित प्रभावती काम्पलेक्स में अरविन्द यादव पुत्र शम्भू यादव की दुकान में अवैध रूप से संचालित हुक्काबार पर दबिश देते हुए मौके से कुल 12 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा हिरासत में लिए गए 12 अभियुक्तों सहित हुक्काबार संचालक अरविंद के विरुद्ध थाना कोतवाली पर अंतर्गत धारा कोटपा एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button