उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

सफाई कर्मी ने अपने घर में फंदा लगाकर की आत्म हत्या।

परिजन ले गए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डाक्टरों ने किया मृत घोषित।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

मंगलवार 28 अक्टूबर को सुबह 6:00 बजे सूचना प्राप्त हुई की सुनील पुत्र रमेश निवासी मिल कॉलोनी वार्ड नंबर 7 रुदलपुर थाना फरेंदा जनपद महाराजगंज निवासी लेहरा मंदिर थाना बृजमनगंज जनपद महाराजगंज उम्र 32 वर्ष जो सफाई कर्मी था, और मंदिर के पास बने शौचायलयों की सफाई तथा देख रेख का कार्य करता था साथ ही गंभीर नशे का आदी था और जिसकी पत्नी भी छोड़ कर चली गई थी वह आज सुबह 4:30 बजे कहीं से वापस अपने घर आया, तथा अपने आवास में अपने मां की साड़ी का फंदा बनाकर पंखे में झूल गया। जानकारी होने पर परिजनों द्वारा आनन फानन में सुनील को इलाज हेतु फंदे से उतर कर सीएचसी बनकटी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि इस सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!