देवरिया में आधा दर्जन लोगों की हत्या से दहशत
भूमि विवाद को लेकर दो परिवार में विवाद

काला सोमवार: दो पक्ष के भूमि विवाद में आधा दर्जन की हत्या
स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। आज अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की जयंती मनाने में जब जनपदवासी लगे थे इसी बीच हिंसा की एक बड़ी खबर ने पूरे जनपद ही नहीं, बल्कि समूचे सूबे को झकझोर कर रख दिया। देवरिया जिले के इस जघन्य घटना में 6 लोगों की हत्या कर दी गयी है।
देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर ग्राम पंचायत के लेड़हां टोले के सत्य प्रकाश दुबे के परिवार का गांव के ही अभयपुरा टोले के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव के परिवार से भूमि विवाद को लेकर काफी दिनों से रंजिश चल रही थी। इसी भूमि विवाद के मामले को लेकर सोमवार की सुबह प्रेमचंद यादव और सत्य प्रकाश दुबे के परिवार आमने सामने हो गए। घटना में प्रेम चंद की मौत हो गयी। उसके बाद दर्जनों लोगों ने लाठी-डंडा और बंदूक लेकर सत्य प्रकाश दुबे के घर पर हमला बोल दिया। इस घटना में हमलावरों ने सत्य प्रकाश दुबे, उनकी पत्नी समेत पांच की हत्या कर दी । विवाद में प्रेमचंद यादव की भी हत्या हुई है। घटना को लेकर जिले में सनसनी फ़ैल गयी है। कानून व्यवस्था को सँभालने के लिए जिले के आला अधिकारी और पुलिस मौके पर तैनात है।
मृतकों के नाम :सत्यप्रकाश दूबे (54) पुत्र जनार्दन दूबे किरन दूबे (52) पत्नी सत्यप्रकाश दूबे सलोनी (18) पुत्री सत्यप्रकाश दूबे नंदिनी (10) पुत्री सत्यप्रकाश दूबे गांधी (15) पुत्र सत्यप्रकाश दूबे प्रेम यादव (50) पुत्र रामभवन यादव
इन्हें किया गया रेफर अनमोल (8) पुत्र सत्यप्रकाश दूबे



