उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

नगर अध्यक्ष ने किया बाल मेले का उद्घाटन।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

आलमाइटी इण्टर कालेज बृजमनगंज में बाल दिवस के अवसर पर बाल मेला व विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। विद्यालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल तथा विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह व शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक विनीता सिंह ने बाल मेले का उद्घाटन किया। बाल मेले में छात्र-छात्राओं ने स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल,रोमांचक खेल व मनोरंजन,रंगोली तथा विज्ञान माडल प्रस्तुत किया। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक और वैज्ञानिक कौशल के माध्यम से विज्ञान के विभिन्न पहलुओं से जुड़े मॉडल जैसे कि बुलेट ट्रेन,चंद्रयान, सौर ऊर्जा प्लांट और जल से बिजली बनाने की तकनीक प्रदर्शित किए। वही छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल ने लोगों के मुंह में पानी ला दिया।बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। बाल दिवस के अवसर पर इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों में उत्साह बढ़ता है तथा उनमें नेतृत्व की क्षमता विकसित होती है।

विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह व शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक विनीता सिंह ने बाल दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम ने कहा कि इस बाल मेले का उद्देश्य इन नन्ही प्रतिभाओं को निखारना इनमें आत्मविश्वास, कौशल विकाश, व्यावसायिक समझ तथा रचनात्मकता को विकसित करना है। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा सरस्वती वंदना से हुआ।इसके पूर्व पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने नेहरू जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार जिला मीडिया प्रभारी जगदम्बा जायसवाल तहसील मीडिया गौरव जायसवाल सहकारी समिति अध्यक्ष योगेंद्र यादव सब इंस्पेक्टर आलोक यादव कांस्टेबल कृष सिंह सभासद धर्मेंद्र चौरसिया अनूप चौरसिया सभासद झिनक विश्वकर्मा मुन्नू दुबे अनिल मणि तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!