उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजस्वास्थ्य

पुरुष नसबंदी पखवारा शुरू,दो चरणों में होगा परिवार नियोजन कार्यक्रम।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज

महाराजगंज परिवार नियोजन के तहत शुक्रवार से पुरुष नसबंदी पखवाड़ा ,खुशहाल परिवार दिवस के रूप के शुरू हो गया है पहले चरण में 21 से 27 नवंबर तक दंपति संपर्क अभियान चलेगा जिसमें को एएनएम ,आशा संगिनी और आशा कार्यकर्ता योग्य दंपतियों से मिलकर स्थाई व अस्थाई साधनों की जानकारी दे रही हैं। अभियान का मुख्य स्लोगन है स्वास्थ्य एवं खुशहाल परिवार पुरुष सहभागिता से होगा सपना साकार ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि दंपति संपर्क चरण में दंपतियों को कम से कम 3 वर्ष का जन्म अंतर रखने और परिवार पूरा होने पर नसबंदी के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आरसीएच नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डॉक्टर राजेश द्विवेदी ने बताया कि जागरूकता के साथ पुरुष सहभागिता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। दूसरा चरण 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक सेवा प्रदायगी पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा जिसमें लाभार्थियों को अस्थाई व स्थाई दोनों प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!