लार थाने में सीज वाहन की बैटरी व अन्य सामग्री चोरी का आरोप , एसपी से शिकायत

स्वाभिमान जागरण देवरिया
जिले के लार थाने में जब्त वाहन जब कोर्ट के आदेश पर छोड़ा गया तो वाहन की बैटरी सहित कई सामान पुलिस ने वाहन स्वामी को वापस नहीं दिया। इस संबंध में मो० सुहैल पुत्र खुर्शीद आलम निवासी ग्राम-तियाय, थाना-आन्दर, जिला-सिवान (बिहार) ने एसपी देवरिया से शिकायत की है। वाहन सं०-BR 29 GB 4832 पीकअप सुहैल के नाम से पंजीकृ है। प्रार्थी का बाहन दिनांक 12.10.2025 से एक दुर्घटना के आरोप थाना-लार द्वारा सीज कर अपने अभिरक्षा में रखा गया था व थाना-लार में अ०सं०-360/2025, अन्तर्गत धारा-281,100 (1) बी०एन०एस० सकार बनाम राजेश के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। प्रार्थी द्वारा माननीय न्यायालय में वाहन मुक्त करने हेतु प्रार्थना-पत्र दिया गया, जिस पर दिनांक 19.11. 2025 को माननीय न्यायालय ने थाना लार को यह आदेशित किया कि वाहन सं०-BR 29 GB 4832 पीकअप यदि किसी अन्य मामले में वांछित न हो तो उसे मुक्त कर दिया जाय। श्रीमान जब मैं अपने वाहन का समी पेपर लेकर थाना लार पहुंचा तो वहीं रिलिज करने हेतु हमसे हस्ताक्षर करा लिया गया। जब मैं अपने वाहन का चाभी मांगा तब चाभी देने से आना-कानी करने लगे और कहे कि तुम अपना दूसरा चाभी घर से गंगा लो। मैं अपना दूसरा चाभी घर से मंगाया और जब अपने वाहन के पास पहुँचकर उसको स्टार्ट करने का प्रयास किया तो वह चालू नहीं हो रहा था. तब मैंने देखा कि मेरे गाड़ी का बैट्री गायब है, जब मैं इस बारें में वहीं उपस्थित पुलिस के लोगों से पुछा तो यो कहने लगे कि जो मिला है उसको लेकर जाओ, बाद में मिल जायेगा। अगर तो उसे वापस कर दिया जायेगा। मैं और मेरे साथ आये हुए लोग किसी दूसरी गाड़ी टोचन करके नजदीक के गैरज में पहुँचाया यहीं जाने के बाद मैं देखा कि मेरा (1)- एस०एम० बाक्स (2)- इम्प्रेटियर चाभी सूज (2) Scanned with OKEN Scanner (3)-दो जैक (4) बैटी जो लगभग 1,00,000/- (एक लाख) रु० के आस-पास के होगे वो गायब थे। मैंने पुनः पर पहुँचकर उन लोगों से अपना सामान वापस करने को कहा तो वो लोग हमको गाली देकर भगा दिये।


