बच्चों ने देखीं लखनऊ की ऐतिहासिक धरोहरें।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।
बृजमनगंज क्षेत्र के पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर मीडिएट कॉलेज बर्गाहपुर लेहरा की लगभग 150 छात्राओ को विद्यालय के प्रधानाचार्य राम नारायन यादव हरी झंडी दिखाकर बच्चों को ऐतिहासिक स्थलों पर भ्रमण करने के लिए रवाना किया ताकि उन ऐतिहासिक भवनों को देखकर बच्चे प्राचीन काल, मध्ययुगीन काल एवं आधुनिक समय की संरचनाओं ,वास्तुकला को देख सके और उनके कलाओं पर विचार कर आत्मसात सकें।
बीते प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी इंटर कॉलेज की छात्राएं अपने शिक्षकों के साथ लखनऊ के ऐतिहासिक धरोहरों को, जो कभी पढ़ा करती थी आज उस ऐतिहासिक भवनों उनके वास्तुकलाओं से रूबरू सुपरिचित हुई यह ऐतिहासिक भवन जो आज दुनिया भर में अपनी कलाओं की छाप छोड़ते हैं और लोगों के मन को मोह लेते हैं।
इसी कड़ी में भ्रमण की शुरुआत बड़े इमामबाड़ा से शुरू हुआ जहां छात्राओं ने बिना किसी के सहारे विशाल गुंबद की अनेक संरचनाओं को देखा ।गुरुओं ने बच्चों को नवाबों द्वारा निर्मित अद्भुत इमारत के पीछे छिपे इंजीनियरिंग ,कौशल और इससे जुड़े अनेक रोचक पहलुओं को भी बताया इसके बाद छात्राओं ने भूल भुलैया की अद्भुत नमूनों और रोमांच का आनंद लिया भूल भुलैया की रहस्यमई गलियारों सकरे रास्तों को देखकर गुरुजन सहित बालिकाएं आश्चर्यचकित हो गई। छात्राएं उत्साह पूर्वक वास्तुकला संबंधी तथ्यों को बारिकता से देखा। के बाद छात्रों का अगला पड़ाव भीमराव अंबेडकर स्मारक स्थल का था वहां पहुंच कर बच्चों ने वहां की सुंदरता भव्यता विशाल स्तंभ पत्थरों की कला कलाकृतियां कलात्मक नक्काशी सुंदर फूल पार्क सभी बच्चों को मन को मंत्रम मुक्त कर दिया पार्क में शांत और गरिमा वही वातावरण छात्राओं के मन को मोह लिया। पूरा दिन गुरुजनों के साथ ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करते हुए बच्चों ने खूब आनंद उठाया । फिर लखनऊ से वापस आते हुए बच्चों की गाड़ियां अयोध्या धाम में आकर रूकी ,धाम में पहुंचकर बच्चों नेश्री राम जन्म भूमि, श्री राम लला विश्व प्रसिद्ध मंदिर का अवलोकन किया। राम लला का दर्शन करने के बाद हनुमानगढ़ी मंदिर पर आकर सभी बच्चों ने प्रसाद चढ़ाया दर्शन किया और फिर वहां से हर की पहाड़ी तक घूमते हुए अंत में अपने बस पर आ गए और फिर वहां से स्कूल के लिए रवाना हो गए
यह पूरा ऐतिहासिक शैक्षणिक भवन ब्राह्मण। वरिष्ठ शिक्षक कैलाश यादव राम ललित मौर्य रमेश कुमार धर्मेंद्र कुमार शैलेश कुमार यादव महंत प्रसाद राकेश यादव अभिषेक कुमार विशाल कुमार शिक्षिका दिव्या चौरसिया सहित मुख्य आयोजक गणेश कुमार यादव की दिशा निर्देशन संपन्न हुआ में शिक्षकों ने समय-समय पर बच्चों को इकट्ठा कर वहां का स्थलीय ज्ञान बच्चों विभिन्न बांटा।



