उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

सीएम युवा उद्यमी योजना की कार्यशाला में 250 से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।

महराजगंज विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत एक दिवसीय विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला में 250 से अधिक लाभार्थियों के साथ विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों एवं प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए तैयार करने और ऋग प्रक्रिया को सरल बनाना रहा। कार्यशाला दो चरणों में हुई। प्रथम चरण में पंजीकृत युवा लाभार्थियों को योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेज, प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने, ऋऋण आवेदन प्रक्रिया और व्यवसाय प्रबंधन की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों व जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों ने युवाओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया।लाभार्थियों और बैंक प्रतिनिधियों के बीच संवाद कर प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाने पर चर्चा हुई। इस दौरान सीएम युवा योजना के तीन लाभार्थियों को सीडीओ ने चेक भी वितरित किए। योजना से ऋण प्राप्त कर सफल उद्यम स्थापित करने वाले लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए सरकार, जिला उद्योग सीएम युवा उद्यमी योजना की कार्यशाला में 250 से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण।
अधिकारियों ने युवाओं से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने की अपील की।द्वितीय चरण में बैंकर्स को प्रशिक्षण दिया गया। पूर्व बैंकर एवं विशेषज्ञ मुकेश वाणेय ने पीपीटी के माध्यम से ऋण आवेदनों के त्वरित निस्तारण, पोर्टल की तकनीकी प्रक्रिया और ऋण स्वीकृक्ति में आने वाली समस्याओं के समाधान की जानकारी दी। बाह्य विशेषज्ञ रनवीर सिंह चौहान ने विभाग और बैंकों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्रीज नीरज कुमार सिंह ने कहा कि योजना का उद्देश्य पात्र युवाओं को समयबद्ध ऋण उपलब्ध कराकर स्वरोजगार स्थापित कराना और रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। कार्यशाला में एलडीएम भूपेंद्र मिश्रा समेत अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!