उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पुलिस ने झंडा दिवस पर ध्वजारोहण कर कर्तव्य निष्ठा की ली शपथ।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महाराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने के निर्देश में जनपद के सभी थानों पर पुलिस ने झंडा दिवस ,श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुलिस ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कर्तव्य निष्ठा की शपथ ली। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक द्वारा जारी एक संदेश को सभी थाना प्रभारी एवं प्रमुखो एवं पुलिस कर्मियों के समक्ष पढ़कर सुनाया। संदेश में पुलिस को ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों ने वचन लिया कि वे जनता के बीच सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और पुलिस ध्वज गरिमा को बनाए रखते हुए अपने कर्तव्यों का निष्पादन पूर्ण समर्पण के साथ करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!