उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जिलाधिकारी ने सिविल लाइंस में एस आईं आर का किया औचक निरीक्षण।

लगातार कर रहे हैं निगरानी।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज

महाराजगंज जिला अधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने रविवार को तहसील सदर के सिविल लाइंस मैं विशेष गहन पुनरीक्षण( एसआईआर) का स्थलिय निरीक्षण किया ।निरीक्षण के दौरान बीएलओ से प्रपत्र की वितरण एवं प्राप्त डिजिटाइजेशन के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त क बीएलओ सुश्री विद्या रानी, अफसाना अंसारी इम्तियाज और गौरी शंकर ने बताया कि वह क्रमशः बूथ संख्या 189, 190, 191और 192 की प्रभार में है इसमें कुल मतदाता 880, 672, 1012 और 625 पंजीकृत है अब तक 450 ,400 ,700 और 269 गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं जबकि 100 ,110, 40 और 112 फार्म का डिजिटाइजेशन पूरा हुआ है ।इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी प्रपत्र वितरण तत्काल सुनिश्चित किया जाए और मतदाताओं से संपर्क कर समय पर फार्म जमा करें। उन्होंने स्पष्ट तस्वीरों को संलग्न करने और आवश्यकता पड़ने पर बीएलओ स्वयं मोबाइल से फोटो अपलोड करें। उन्होंने कहा कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य शुद्ध ,पारदर्शी और त्रुटी रहित मतदाता सूची तैयार करना है और इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ,साथ ही उन्होंने मौजूद मतदाताओं से अभियान में सहयोग करने की अपील की।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!