योग्य व्यक्ति स्वयं प्रयास कर नागरिकों का भरवाए यस आई आर फॉर्म- वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज
महाराजगंज मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी अद्यतन त्रुटि रहित बनाने के उद्देश्य चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री सांसद पंकज चौधरी नगर वार्ड के 15 चिवटहा बूथ संख्या 179 पर पहुंचे उन्होंने मौके पर पहुंचकर मतदाता पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया पर निरीक्षण किया और बूथ लेबल के अधिकारियों से अभियान प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और वहां जनता से अपील करते हुए कहा की आप सभी अपने सभी उचित दस्तावेजों को देखकर नाम दर्ज कराए और मृतकों के नाम कटवाए एवं त्रुटियों का संशोधन भी करवाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध, अध्ययन, सही होना जरूरी है। हर पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम जुड़ना प्रशासन की जिम्मेवारी है। इस अवसर पर युवाओं, महिलाओं नागरिकों के आवश्यक फॉर्म भरवाए गए। मंत्री जी ने 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं के नाम भरवाए जाने की, उनके प्रपत्रों की पूरी करने की अपील की, परिवार में योग्य सदस्यों के नाम ना छूटने पाए । बूथ अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वह घर-घर जाकर इसकी त्रुटि पूर्ण जांच कर जिम्मेदारी के साथ नाम दर्ज करें ताकि कोई भी मतदाता छुटने ना पाए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ,सदर विधायक जय मंगल कनौजिया सहित सैकड़ो लोगों उपस्थित रहे।



