जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण कर जाना एसआइआर और फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य की स्थिति। ।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महाराजगंज जिला अधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को मिठौरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय और पंचायत सचिवालय काऔचक निरीक्षण कर विशेष प्रकार पुनरीक्षण एस आई आर एवं किसानों की सुविधा हेतु संचालित फार्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ग्राम सभा भाग 18 पहुंचे जहां बूथ स्थल 222, 203 और 204 पर एस आईं आर का कार्य जारी था। उन्होंने संबंधित बीएलओ से बुथ वार मतदाता संख्या गणना प्रपत्र के वितरण संग्रहण एवं डिजिटलाइजेशन के बारे में जानकारी ली ।बूथ संख्या 222 पर 1126 मतदाता सूचीबद्ध हैं। जिनमें सभी फॉर्म वितरित कर दिए गए हैं और 200फॉर्म ऑनलाइन अपडेट की जा चुके हैं। बूथ संख्या 203 पर 1141 मतदाता पर लगभग 400 फॉर्म और बूथ संख्या 204 पर 864 मतदाता हैं करीब 405 अपलोड किए जाने की जानकारी मिली। डीएम निर्देश दिए की मतदाता सूची की गति बढ़ाई जाए एस आई आर अत्यंत संवेदनशील प्रक्रिया है किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।इसके बाद जिलाधिकारी पंचायत सचिवालय पहुंचे जहां किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य धीमा पाया गया ।इस पर होने एडियो पंचायत कौशल किशोर सिंह को तत्काल सुधार लाने की चेतावनी दी। डीएम ने स्पष्ट किया कि किसानों को त्वरित और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है इसलिए शिथिलता से कार्य नहीं होना चाहिए।उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि एसआईआर और फार्मर रजिस्ट्री दोनों ही शीर्ष प्राथमिकता वाले कार्य हैं जिन्हें समय बद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाना चाहिए वरना खैर नहीं होगा।



