उत्तर प्रदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

शिव मंदिर पर शनि देव की मूर्ति स्थापना पर पहुंचे, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, किया दर्शन।

लोकप्रिय विधायक को छोटे छोटे कार्यक्रमों में बुलाने की परंपरा है क्षेत्र में।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज

 

बृजमनगंज क्षेत्र में स्थित शाहाबाद ग्राम सभा के देवगढ़वा में स्थित प्राचीन प्रकटेश्वर नाथ शिव मंदिर पर आज शनि देव की मूर्ति की स्थापना हुई जिसमें पूर्व भाजपा विधायक बजरंग बहादुर सिंह अपने अधीर सहयोगी, बृजमनगंज नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जयसवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र यादव ,सभासद जयप्रकाश गोंड , धर्मेंद्र चौरसिया, झीनक विश्वकर्मा,मंटू मणि त्रिपाठी,भाजपा नेता आशीष कुमार जायसवाल सहित दर्जनों लोग पहुंचकर वहां उपस्थित जनता जनार्दन का उत्साह वर्धन किया और वहां स्थित मंदिरों में पूजा अर्चना की और भगवान शनि का आशीर्वाद भी लिया । पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा भी शौभाग्य है कि मैं व्यस्तम समय निकाल कर यहां पहुंचा हूं उपस्थित जन समूह को देखकर खुश हूं और कहा कि अब आप लोगों को भगवान शिव ,भगवान शनि देव की पूजा करने के लिए दूर दराज नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!