उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

अजगर निकलने से मचा हड़कंप, लोग डरे।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।

नगर पंचायत बृजमनगंज की वार्ड नंबर 6 आजाद नगर आमाकोट में बुधवार शाम एक अजगर निकलने से हड़कंप मच गया ।यह घटना प्राचीन समय माता मंदिर के पास हुई । बताते चलें कि समय माता मंदिर, काफी पुराना मंदिर है जहां पहले बहुत झाड़ झंकार था जिसमें कही अजगर रहता था। स्थानीय निवासी दुर्गेश मौर्य ने बताया कि अजगर निकलने के बाद ही पास के एक घर में घुस गया। जिसकी सूचना तुरंत सभासद जेपी गोंड को दी गई। सभासद श्री गोंड तुरंत अपने एक सहयोगी सिद्धेश्वर चौरसिया को बुलाया जो सांप पकड़ लेते हैं, सिद्धेश्वर चौरसिया काफी मशक्कत के बाद अजगर को घर से बाहर निकाला ,इस दौरान अजगर ने उन्हें काट भी लिया। आखिरकार अजगर को पकड़ कर एक बोरी में बंद कर ,बन विभाग की टीम को सौंप दिया गया,तब जाकर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!