जिलाधिकारी ने मोबाइल पर सुनी मतदाताओं की समस्याएं।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज ।
महाराजगंज जिला अधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने एस आई आर को सफल बनाने, मतदाताओं की दिक्कतें दूर करने के उद्देश्य से गुरुवार को एक अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत स्वयं से ही शुरू की।उन्होंने सुबह 11:00 बजे से 12:00 तक अपने मोबाइल नंबर पर मतदाताओं की समस्याएं सीधे फोन पर सुने ।एक घंटे की इस जनसुनवाई में पांच विधान सभाओं की 37 मतदाताओं ने संपर्क कर अपनी अपनी समस्याएं बताई।जिलाधिकारी ने मतदाता सूची में नाम न होने पर, गलत नाम दर्ज होने पर, गणना प्रपत्र ना मिलने और ऑनलाइन फॉर्म भरने से जुड़ी समस्याओं का तत्काल निदान किया। पनियरा के विवेक द्वारा गणना प्रपत्र न मिलने की शिकायत पर उन्होंने संबंधित ईआरों को तुरंत फार्म उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया। फरेंदा के राम अचल को सही नाम की गणना प्रपत्र में भरने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि सभी प्राप्त शिकायतो को संबंधित ईआरों को भेज कर 24 घंटे में शिकायत का निस्तारण का निर्देश दिया गया है। मतदाताओं की सुझावों को भी एसआईयार प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा इस पहल का उद्देश्य मतदाताओं में फैली भ्रांतियां को दूर कर, त्वरित समाधान देना है अब यह प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से 12:00 बजे तक लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उन समस्याओं का त्वरित हल निकालेगें।



