एसआईआर की वजह से लगा अड़ंगा, आज नहीं हटेगा लार में अतिक्रमण
प्रशासनिक कार्रवाई रुकी
पांडे एन डी देहाती /स्वाभिमान जागरण
देवरिया। लार में आज हटने वाले अतिक्रमण पर एस आई आर ने ब्रेक लगा दिया। कल नगर पंचायत लार द्वारा खूब प्रसार प्रसार कराया गया, मीडिया में खबर भी प्रकाशित हुई कि 28 नवम्बर को दोपहर से लार में अतिक्रमण हटाया जाएगा।
सलेमपुर की एसडीएम दिशा श्रीवास्तव की तरफ से अतिक्रमण हटवाने में योगदान के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती और राजस्व टीम को निर्देश दिया गया था। आज अचानक प्रशासन ने पूर्व घोषित कार्यक्रम को रोक दिया।
नगर पंचायत लार के ईओ वृजेश गुप्ता ने कहा कि प्रशासन की तरफ से बताया गया कि एस आई आर का अभियान चल रहा है, इस लिए अभी अतिक्रमण हटाने का काम रोक दिया गया।
सूत्र बताते हैं कि फतेहपुर में लेखपाल की आत्महत्या की वजह से लेखपालों में गुस्सा है। पूरे प्रदेश में लेखपाल हड़ताल पर चले गए हैं। सलेमपुर तहसील के लेखपाल भी आज हड़ताल पर हैं। मजिस्ट्रेट के साथ लार आने को कोई लेखपाल तैयार ही नहीं हुआ इस लिए आज लार में अतिक्रमण हटाने का काम रुक गया।
नगर पंचायत लार के उन दुकानदारों को फिलहाल राहत मिल गयी है जिन्होंने अतिक्रमण किया है।



