उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

6 सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने दिया धरना ।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की आह्वान पर सदर तहसील शाखा के तत्वाधान में लेखपालों ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को तहसील परिसर में धरना दिया ।धरने पर बैठे लेखपालों का कहना है कि एस आई आर को लेकर लेखपालों के ऊपर दबाव बनाया जा रहा है जिसमें कई कर्मचारियों की मौत हो गई चुकी है। फतेहपुर जनपद में अधिकारियों के दबाव के कारण लेखपाल सुधीर कुमार ने आत्महत्या कर लिया है इस घटना से प्रदेश भर में काफी आक्रोश व्याप्त है। लेखपालों ने प्रदेश सरकार से मांग किया है कि इस मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।लेखपालों ने ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांगकी है। लेखपालों का कहना है कि मृतक लेखपाल सुधीर कुमार की माता को 50 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए ।मृतक के परिवार की एक सदस्य को नौकरी दी जाय ,और एस आई आर की समय सीमा आगे बढ़ाई जाए। कम समय में काम करने की दवाव से कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और उनके जीवन को खतरे में डाला जा रहा है ।अधीनस्थ कर्मचारी लेखपालों के साथ-साथ सदव्यवहार, संवेदनशीलता एवं संवाद स्थापित करें लेखपालों को सामान्य उप निर्वाचन तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान परिभाषित ड्यूटी मौखिक एवं लिखित हेतु प्रोत्साहन राशि के रूप में एक माह के वेतन के बराबर मानदेय भुगतान हेतु निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारियों के साथ सूचीबद्ध किया जाए ।इस दौरान जिला महामंत्री ऋषिकेश शर्मा तहसील अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी, शिवम कुमार त्रिपाठी, सुनील कुमार, अनिल मिश्रा , अनुप्रियापटेल ,दुर्गेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!