उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

एसपी सोमेंद्र मीणा ने सिपाही दीपक कुमार को किया निलंबित।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महाराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बीट पुस्तिका जां fcच के दौरान गम्भीर लापरवाही पाए जाने पर सनौली थाने में तैनात आरक्षी दीपक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और विभागीय जांच शुरू कर दिया ।जांच में पाया गया कि आरक्षी बीट पुस्तिका में कोई प्रविष्टि दर्ज नहीं की थी और उन्हें अपने बीट के बारे में कोई जानकारी नहीं थी ।इस प्रकार अत्यंत गंभीर चूक मानते हुए एसपी ने कार्रवाई की। एसपी सोमेंद्र मीणा ने स्पष्ट निर्देश दिए की बीट आरक्षी अपने क्षेत्र में नियमित ग्रस्त करें अपराधियों पर निगरानी रखें ,जनता से निरंतर संवाद बनाए रखें, उन्होंने कहा कि बीट पुस्तिका पुलिसिंग की एक अहम कड़ी है, जिसका सही रखरखाव न केवल अपराध नियंत्रण बल्कि जन सुरक्षा करने के लिए आवश्यक है ।उन्होंने यह भी कहा कि सही रख रखाव एवं बीट प्रणाली को मजबूत बनाकर पुलिस जन सुरक्षा और और व्यवस्था को मजबूत बना सकती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!