उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

अवर अभियंता ने बिजली बिल राहत योजना की दी जानकारी।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महाराजगंज अवर अभियंता कामता नाथ राय ने उपभोक्ताओं को राज्य सरकार की नई बिजली बिल राहत योजना की जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना जल्दी आए ज्यादा लाभ पाए के सिद्धांत पर आधारित है। योजना तीन चरणों में चालू होगी, जिसमें पहले चरण एक से 31 दिसंबर 2025 तक चलेगा और इसी अवधि में उपभोक्ताओं को अधिकतम राहत मिलेगी। दूसरा चरण जनवरी 2026 में और तीसरा चरण फरवरी 2026 में संचालित होगा ।उन्होंने बताया कि विद्युत चोरी से संबंधित मामलों में लगने वाली पेनाल्टी पर 50% तक छूट दी जाएगी। जिसमें उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। योजना का लाभ लेने के लिए ₹2000 पंजीकरण शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। उपभोक्ता विभागीय कार्यालय या वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अवर अभियंता ने लोगों लोगों से अपील की कि पहले चरण में शामिल होकर अधिक लाभ उठाएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!