अभूतपूर्व सुरक्षा के बीच महराजगंज में उतरा मुख्यमंत्री का उड़नखटोला।
शादी में शिरकत करने आए थे मुख्यमंत्री।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महाराजगंज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को घुघली क्षेत्र के जोगिया गांव पहुंचे हुए पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के घर पर आयोजित वैवाहिक मांगलिक कार्यक्रम में शिरकत किया। मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय परिसर में दर्शन पूजन किया और बाद में क्षेत्रीय लोगों के साथ संवाद स्थापित किया पूरे दौरे के दौरान अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगमन को देखते हुए जोगिया से लेकर घुघली तक सुरक्षा का चाक चौबंद व्यवस्था किया गया था, चप्पे चप्पे पर पुलिस, पीएसी व सुरक्षा एजेंसियों के जवान तैनात रहे, मुख्यमंत्री की सुरक्षा की कमान एनएसजी कमांडो संभाल रहे थे। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत हुआ ।लोगों से भी मिले मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर अपराह्न 3:15 बजे गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय परिसर में बने हेलीपैड पर उतरा वहां डी एम संतोष कुमार शर्मा व एसपी सोमेंद्र मीणा ने उनका स्वागत किया ।स्वागत व गार्ड आफ़ आनर के बाद मुख्यमंत्री ने हेलीपैड पर मौजूद लोगों से मुलाकात की हाल-चाल जाना। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे महाविद्यालय परिसर में स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजन अर्जन किया ।मंदिर में अल्पविराम के दौरान उन्होंने महाविद्यालय प्रबंधन एवं स्थानीय प्रतिनिधियों से संक्षिप्त वार्ता की ,मंदिर दर्शन के बाद सुरक्षा दल के साथ उनका काफिला जोगिया गांव स्थित पूर्व सांसद प्रतिनिधि वह घुघली टाउन एरिया की पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के आवास पहुंचा यहां उनके परिवार में आयोजित पौत्री के वैवाहिक मांगलिक कार्यक्रम में सीएम ने सम्मिलित होकर नव बधू को आशीर्वाद दिया । मुख्यमंत्री ने परिजनों और रिश्तेदारों से मुलाकात की और शुभकामनाएं दी ।कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्रीय लोगों और अतिथियों से भी मुलाकात से मुख्यमंत्री ने संवाद स्थापित किया लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रीय मुद्दे और विकास कार्यों से संबंधित सुझाव रखे जिन पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक ढंग से उत्तर दी। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनपद जन प्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानिक ग्रामीण उपस्थित रहे वहां उपस्थित लोगों में प्रमुख रूप से डॉ राजेश सिंह, ज्योतिष मणि त्रिपाठी, नागेंद्र सिंह ,मृगेंद्र सिंह, काशीनाथ सिंह, निपेंद्र सिंह ,श्रवण सिंह, निहाल सिंह, दीपू तिवारी, चतुर्भुज सिंह, प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष अनिल जोशी ,ज्ञानेंद्र त्रिपाठी सहित कई लोग उपस्थित रहे ।करीब 1 घंटे बाद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जोगिया से वापस गोरखपुर के लिए रवाना हुए पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण सुविचार रूप से चला। मुख्यमंत्री के जाने के बाद तब प्रशासन शांति की सांस ली।



