नेपाल सीमा पर तस्करी जारी, 13 बोरी यूरिया खाद बरामद, तस्कर फरार।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महाराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर जनपद में अवैध तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूंटीबारी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है प्रभारी कोतवाल महेंद्र सिंह की कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 बोरी भारत निर्मित यूरिया खाद बारामद की जिसे नेपाल ले जाने की तैयारी चल रही थी। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि एस आई रमेश पुरी, हेड कांस्टेबल मेहरुद्दीन, थाना क्षेत्र में अपराध एवं अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु गस्त पर थे इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली की राजाबारी टोला तड़हवा नेपाल बॉर्डर के पास तस्करी के उद्देश्य से पुआल से ढककर यूरिया खाद छुपाई गई है ,पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर बरामद खाद पर धारा 110 कस्टम एक्ट में कार्रवाई की ।इसी क्रम में चौकी लक्ष्मीपुर द्वारा अवैध सामान और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी ,भरवलिया रोड पर पुलिस ने तीन बाइक सवारियों को रोकने का प्रयास किया लेकिन अपनी बाइक पर लदी दो दो बोरी यूरिया खाद फेक कर नेपाल की ओर भाग गए ,पुलिस ने खाद को कस्जे में लेकर अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया और बरामद 13 गोरी यूरिया खाद कार्यालय ठूंटीबारी भेज दी गई ,वहां बॉर्डर पर जांच अभी भी जारी है पुलिस के इस करवाई से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।



