उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पुरानी रंजिश को लेकर मार पीट, एक घायल।

 पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनिकौरा का मामला।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज।

महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मनिकौरा में पुरानी रंजिश को लेकर मार पीट में एक गंभीर, महराजगंज में चल रहा इलाज।

मिली जानकारी के अनुसार पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मनिकौरा में 3/12/025 को सुबह करीब 7 बजे राज पुत्र रवीन्द्र,करन पुत्र रवीन्द्र,व इनके घर के अन्य सदस्यों ने मिलकर प्रार्थी राम आशीष के पिता को गाली गुप्ता देते हुए लात मुक्का व लाठी डंडों से मार-पीट कर घायल कर दिया, सर व पैर में काफी चोटें आईं हैं शोर व चिल्लाने की आवाज सुनकर बीच-बचाव करने कुछ लोग दौड़े तो उपरोक्त लोगों ने जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग गए।परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए चिकित्सकों ने महराजगंज रेफर कर दिया जहां पर इलाज चल रहा है। पुरन्दरपुर पुलिस को 4/12/025 को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!