उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पुलिस अधीक्षक ने महाराजगंज में साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महाराजगंज रिजर्व पुलिस लाइंस में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड का पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली एसपी ने पुलिस बल की अनुशासित एवं व्यवस्थित प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए तत्परता को संतोषजनक बताया ।परेड के बाद उन्होंने आदेश कक्ष , गार्ड रजिस्टर ,कार्टर गार्ड, शस्त्रागार ,स्टोर रूम, एमटी शाखा ,आरक्षी मेस , बैरक , सब्सिडायरी, कैंटीन, रिक्रूट बैरक /मेस तथा गणना कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन में पारदर्शिता और त्वरित कार्यप्रणाली सुनिश्चित की जाए ।एसपी ने प्रशिक्षकों को निर्देश दिया कि रिक्रूट आरक्षण को अनुशासन, कानूनी जानकारी और शारीरिक दक्षता संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं का उच्च गुणवत्ता के साथ प्रशिक्षण दिया जाए। पुलिस कर्मियों से जन सेवा ,कर्तव्य निष्ठा और विश्वनीयता के साथ कार्य करने की अपील की ताकि समाज में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण मजबूत हो सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!