उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जिलाधिकारी ने अंतर राष्ट्रीय चेक पोस्ट का किया निरीक्षण।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

जिलाधिकारी महाराजगंज संतोष कुमार शर्मा ने सनौली स्थित नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय चेक पोस्ट का स्थलीय निरीक्षण किया ।निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए एल पी आई के जेई कमल आर्य को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप किए जाएं। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण कर में किसी प्रकार की कमी पाई गई तो संबंधित की जवाब देही सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी दोनों देशों के बीच होने वाले वाहनों के आवागमन प्रमाणित हो यातायात व्यवस्था का नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय भवन के विभिन्न सेक्शनों की विस्तार से जानकारी प्राप्त की ।इसके उपरांत अधिकारी ने आईपीसीएल द्वारा निर्मित आवासीय कार्यालय तथा फायर ब्रिगेड भवन पर निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान सरिया का रासायनिक उपचार न होने से नाराजगी जताई ।उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा की जंग लगी या बिना सांफ़ की गई सरिया का उपयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं है ऐसा पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने एसडीएम नौतनवा को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण करें। सभी प्रगति और अन्य कार्यों की जानकारी समय-समय पर उन्हें उपलब्ध कराए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता सर्वोपरि है और किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी नौतनवा, एल पी ए आई अधिकारी मौजूद रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!