LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य
लार -चनुकी मार्ग पर लूट का प्रयास
बैंक से पैसा निकाल कर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने किया घायल

स्वाभिमान जागरण देवरिया
लार से चनुकी को जाने वाले मुख्य मार्ग पर राम नगर से थोड़ा आगे बाईक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति से लूट का प्रयास किया। लार थाना क्षेत्र के रावत पार रघेन के एक व्यक्ति धीरेन्द्र कुमार यादव जो विदेश से लौटे हैं बुधवार को लार के एच डी एफ सी बैंक से पैसे की निकासी करके अपने घर जा रहे थे। राम नगर के आगे पहुंचते ही एक बाईक पर दो युवक आये और उनसे सोहगरा का रास्ता पूछने लगे। इस बीच एक युवक उनसे रूपये छीनने का प्रयास करने लगा तो वे प्रतिकार करने लगे। इस बीच उनके सर में किसी चीज से चोट पहुंचा दिये। उनके गले के सोने की चेन आधा तोड़कर ले भाग गए।घायल का इलाज हो रहा है,मौके पर एक मैगजीन और कारतूस मिली। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।




