अपाची सवार बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
सीओ सलेमपुर ने घटना स्थल का किया निरीक्षण

सीसीटीवी फुटेज से की जा रही बदमाशों की पहचान
सीओ मनोज कुमार, उपनिरीक्षक परवेज आलम, चौकी प्रभारी कस्बा लार कमलेश यादव ने फुटेज देखे
स्वाभिमान जागरण देवरिया
लार भाटपार-रानी मार्ग पर लूट की कोशिश,फायरिंग में बची जान
लार के चनुकी मोड़ स्थित ए टी एम से चालीस हजार रूपये निकाल कर अपने भतीजे प्रकाश यादव के साथ अपने गाँव रावत पार रघेन जा रहे धीरेंद्र यादव पुत्र – बाबू नंदन यादव से तीन अपाची सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर छीनैती का प्रयास किए। बुधवार को दिन दोपहर लार -, भाटपार सड़क पर रामनगर गाँव के समीप हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में हलचल मच गया। बदमाश धरेन्द्र यादव का पैसा तो नहीं लूट सके लेकिन उनके गले से सोने की चेन छीन लिए जिसका आधा हिस्सा ही उनके हाथ लगा। इस घटना में बदमाशों ने पिस्टल की बट से उनके सर पर वार भी किया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गयी। सलेमपुर के पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार लार पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किए और पीड़ित से जानकारी लिए। दरोगा परवेज आलम व चौकी कस्बा प्रभारी कमलेश कुमार यादव ने कस्बा में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों की पहचान में जुट गए।
धीरेन्द्र यादव ने लार थाने में तीन अज्ञात अपाची सवार बदमाशों के खिलाफ तहरीर दिया है। तहरीर में उन्होंने बताया है बदमाश घटना के बाद पिस्टल लहराते लार कस्बा की तरफ भाग गए।



