उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

दो पक्षों में मारपीट, तीन महिलाओं समेत आठ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

दो पक्षों में कहा सुनी के बाद हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो पक्षों की तहरीर पर कुल आठ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।

बृजमनगंज के ग्राम पंचायत शाहाबाद के मंसबगढ़ मल्लाह टोला निवासी महेश सहानी व मानती के बीच कहा सुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों ने थाने पर तहरीर देकर एक दूसरे के घर चढ़ने व मारपीट करने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम पक्ष महेश सहानी की तहरीर पर सुरेश, मानती, सोमारी व प्रकाश की माता व दूसरे पक्ष मानती की तहरीर पर हरिहर सहानी, महेश सहानी, बनकसाही व दुर्गावती के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!