अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

मोटरसाइकिल चोरी कर पार्ट्स को अलग अलग कर बेचता था गिरोह।

गिरफ्तारी टीम को एसपी ने 10 हजार रूपये नकद दिया इनाम।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

मोटरसाइकिल चोरी के गिरोह का मंगलवार को सीओ बसंत सिंह ने फर्दाफाश किया।
सीओ ने बताया कि थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में बनगढ़िया तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।इसी दौरान स्वाट टीम प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह मौके पर आ गये। चेकिंग को दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति इनायतनगर की तरफ से आते हुए दिखाई दिए। जिसको चेकिंग के दौरान रुकने का इशारा किया गया तो वे अपनी मोटरसाइकिल पीछे की तरफ मोड़कर भागना चाहे। उन तीनो व्यक्तियों को मौके पर रोककर पकड़ लिया गया। तथा उन व्यक्तियों से मोटरसाइकिल का कागजात मांगा गया तो दिखाने में असफल रहे। ई चालान एप्प से चेक किया गया। तो वाहन स्वामी का नाम प्रेम पुत्र मंगरे पता मध्य नगर पोस्ट अमवा बुजुर्ग थाना कोल्हुई बाज़ार के नाम पंजीकृत होना पाया गया। उक्त मोटरसाइकिल के बारे में सख्ती से पूछने पर तीनो व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि मोटरसाइकिल को कोल्हुई के मोहनापुर बाजार से लगभग तीन महीने पहले चोरी किया था। तीनो व्यक्तियों से और सख्ती से पूछने पर बताए कि विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिलो की चोरी करते है तथा मोटरसाइकिलो को चोरी करकर एक स्थान पर रखते है तथा वहीं से एक एक को काटकर उनके पार्ट्स अलग अलग करकर इंजन व चेचिस को अलग बेचते है। तथा अन्य पार्ट्स को कबाड़ में बेच देते है। चोरी की गयी मोटरसाइकिलो के रखने व काटने के स्थान के बारे में पूछने पर इरफान उर्फ गुड्डू द्वारा बताया गया कि चोरी की गयी। मोटरसाइकिलो को दीपक के घर पर रखते है इस समय दो चोरी की मोटरसाइकिल दीपक गुप्ता के घर पर रखी है तथा दीपक की दुकान नेशनल ऑटो पार्ट्स उसका राजा सरदार पटेल नगर में मोटरसाइकिलो को काटा जाता है इस समय कई मोटरसाइकिलो के कटे पार्ट्स रखे हुए है जिनको चलकर बरामद करा सकता हूँ। अभियुक्तगण की निशानदेही पर दीपक के घर से दो मोटरसाइकिल बरामद किया गया। बरामद वाहन के बारे में पूछने पर बताया गया कि हमलोगो द्वारा उक्त मोटरसाइकिल अलीगढ़वा कपिलवस्तु से लगभग डेढ माह पूर्व चोरी किया था। अभियुक्तगणों के कब्जे से अन्य चोरी के माल व पार्टस् भी बरामद किया गया जिसका विवरण निम्न है- तीन अदद मोटरसाईकिल, चार अदद इंजन सख्या, चेन कवर चार, पैनल एक, नबर प्लेट सात, कार्बेटर चार, सेल्फ एक, वाइजर दो, साइड पैनल चार, यूटिलिटी बाक्स दो, हैडिल आठ, किक तीन, ब्रेक एक अदद गियर चेंजर, दो मैगनेट कवर, मैगनेट हाफ कवर एक, फिल्टर एक, साईड फुट रेस्ट चार हैडिल टी, दो चेचिस कटी हुई। टंकी चार, सीट चार, डिग्गी एक, पहिया टायर व रिंग सहित सात, साइलेंसर चार, साकर पिछला सात, साकर अगला छह, चेनस्पाकेट सेट हब तीन, सीट कैरियर तीन, साइड गार्ड चार, मोटर गार्ड तीन, लेग गार्ड छह, मीटर मशीन दो म, ड्रम प्लेट चार, ग्लाइंडर एक अदद बरामद किया गया। अभियुक्त दीपक के पास से एक मोबाइल वीवो कंपनी व 220 रुपये नकदी, अभियुक्त प्रेम यादव से एक मोबाइल सैमसंग बारंग सफेद कीपैड व 200 रुपये तथा इरफान उर्फ गुड्डू पुत्र इन्ताफ अली से एक अदद मोबाइल सेलकोर व 500 रुपये नकदी इण्डियन करेंसी व 112 रुपये नेपाली करेंसी व एक अदद एटीएम व एक अदद आधार कार्ड बरामद हुआ। जनपद सिद्धार्थनगर ने थाना उसका बाजार के नगवा करछुलिया निवासी इरफान, थाना उसका बाजार के उटिया निवासी दीपक गुप्ता, थाना नौतनवा के बैरवा बनकटवा निवासी प्रेम यादव व थाना नौतनवा के परसोहिया निवासी तौफीक उर्फ वाजिद को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह वरिष्ट उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, उपनिरीक्षक आलोक यादव, गजेन्द्र प्रताप सिंह, देवमणि यादव, कांस्टेबल रजनीश कुमार, बृजेश पाल, अरविन्द खरवार स्वात टीम प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह हेड कांस्टेबल कैलाश दिवेदी, संदीप कुमार भास्कर, कांस्टेबल दीपक सिंह, राजीव कुमान यादव, राजीव पाठक व एसओजी टीम के हेड कांस्टेबल अमित कुमार सिंह, कुतुब्बुदीन, शैलेन्द्र नाथ त्रिपाठी, कांस्टेबल रामाशीष यादव, जनपद की सर्विलांस टीम मौजूद रही।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!