उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता सुनिश्चित करें जिलाधिकारी।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महाराजगंज जिला अधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न कार्यदाई संस्थाओं के साथ जनपद में संचालित निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला अधिकारी ने परियोजनाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा के निर्माण कार्य तकनीकी कारणों से विलंबित है ,उनमें कार्यदाई संस्थाएं संबंधित प्रशासकीय विभागों से समन्वय कर समाप्ति तिथि समाप्त तिथि में वृद्धि हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं उनमें गठित समित द्वारा जांच के उपरांत हेडओवर की प्रक्रिया से पूरी की जाए। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदाई संस्थाओं को निर्धारित टाइमलाइन का कड़ाई से पालन करने और निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण पूरा करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने नौतनवा तहसील में अग्निशमन विभाग की आवासीय एवं अनावासीय भवनो के निर्माण में हो रहे विलंब पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और योजनाओं की गति तेज करने के लिए यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास परिणाम में अनावश्यक विलंब कदापि स्वीकार नहीं होगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, डीएफओ निरंजन सर्व राजेंद्र , डीडीए बीएन कनौजिया अभियंता जल निगम आतिफ हुसैन सहित संबंधित विभागों व कार्यालय संस्थाओं के अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!