LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़
12 वर्षीय किशोर लापता, गुमशुदगी दर्ज

स्वाभिमान जागरण मईल।मईल थाना क्षेत्र के कुंडौली गांव के बारह वर्षीय बालक दो दिनों से घर से लापता है। परिजनों के तहरीर पर मईल पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है। कुंडौली गांव निवासी जनार्दन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि मेरा नाती आयु प्रताप सिंह उम्र 12वर्ष जो सेंट जेवियर्स स्कूल सलेमपुर में कक्षा सातवीं में पढ़ता है सोमवार को लगभग दो बजे पढ़ाई लिखाई को लेकर उसे डांट दिया। जिससे वो नाराज़ होकर कही चला गया। परिजनों के काफी खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चला। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज़ कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर उसकी खोज शुरू कर दिया गया है।



