उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

कान्हा गौशाला का डीएम ने किया निरीक्षण।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महाराजगंज जिला अधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सदर क्षेत्र की चिवरहा स्थित गोवंश संरक्षण केंद्र कान्हा गौशाला का स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में कुल 106 गोवंश संरक्षित पाए गए। जिसमें 29 गए 77 बछड़े शामिल हैं। जिलाधिकारी ने चारा ,भूसा, दाने की पर्याप्त मात्रा के बारे में जानकारी ।ली शीत लहर को देखते हुए गोवंश को ठंड से बचने के लिए काऊ कोर्ट एवं अलाव को जलाने की व्यवस्था के बारे में बात कही। जिला अधिकारी ने आगे कहा कि स्वच्छता से गोवंशों को अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है, डीएम में निर्देश दिए कि जिन गोवंशों के लिए काऊ कोर्ट की व्यवस्था नहीं है वहां शीघ्र व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान गोवंशों को मीठा , हरा भरा चारा भी खिलाया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पुष्प लता मंगल कनौजिया,जिला पशु अधिकारी विनोद विश्वकर्मा ,एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!