उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

22वीं वाहिनी एसएसबी में धूमधाम से मनाया गया, 62 वॉ स्थापना दिवस।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महाराजगंज 22 में वहिनी सशस्त्र सीमा बल महाराजगंज के प्रांगण में सशस्त्र सीमा बल का 62 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कमांडेंट श्री शक्ति सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। आयोजन की शुरुआत परेड एवं ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी नरेश कुमार जागीड अन्य अधिकारी गण ,बल के जवान समीक्षा सदस्य तथा प्रेस प्रतिनिधि गण मौजूद रहे। कमांडेंट श्री शक्ति सिंह ठाकुर ने महानिदेशक महोदय का संदेश पढ़कर सुनाया ।जिसमें बल के गौरवशाली इतिहास, कर्तव्यों और उपलब्धियां पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान 81 एमएम मोर्टार , एमएमजी एवं ड्रोन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया ।जिसे उपस्थित लोगों ने उत्साह पूर्वक देखा ।इसके साथ ही बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर स्पून वे सहित अन्य मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और इसको देखकर बच्चों के अंदर उत्साह और देश सेवा की भावना जागृत हुई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!