उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

सड़क दुर्घटनाओं पर डी एम सख़्त,ब्लैक स्पॉट सुधार और चेकिंग अभियान तेज करने का निर्देश

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महाराजगंज जिला अधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं उनके कारणों और चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। डीएम में विगत मांह में हुई दुर्घटना और उसमें हुई मौत की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतें अत्यंत गंभीर विषय है क्योंकि इसमें अधिकांश युवा या परिवार के मुखिया की जान जाती है ।उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सभी ब्लैक स्पॉट्स शीघ्र सुधार कार्य कर साइन बोर्ड, रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप, स्पीड ब्रेकर एवं चेतावनी संकेत लगाने के निर्देश दिए ।विशेष रूप से गोरखपुर महाराजगंज मार्ग पर इन कार्यों को तत्काल ठीक करने को कहा ।घने कोहरे को देखते हुए डीएम ने 26जनवरी 2026 तक सभी कार्यवाही संस्थाओं को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी सड़कों पर नोडल अधिकारी नमित कर उनके नाम एवं मोबाइल नंबर व साइन बोर्ड लगाने को कहा ।पी डब्लू डी,आरटीओ व पुलिस के तीन सदस्य टीम गठित कर सड़क संकेतों की जांच करने का निर्देश दिया। पुलिस को हेलमेट सीट बेल्ट ओवरलोडिंग ।तेज गति के बाद सख्त कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया। बैठक एआरटीओ ,पी डब्लू डी,स्वास्थ्य, एनएच व एन एच आई के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!