उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जिलाधिकारी ने रैन बसेरों व अलाव व्यवस्था का किया रात्रि निरीक्षण।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महाराजगंज में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बीती रात रेन बसेरो एवं अलाव व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने गूगल मीट के माध्यम से मौके से जुड़कर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, अधिशासी अधिकारियों और नगर निकाय कर्मियों को सक्रिय रूप से मौके पर भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनपद में प्रत्येक गांव में कम से कम एक स्थान पर अलाव अनिवार्य रूप जलाया जाए ,साथ ही सभी वार्डों के प्रमुख स्थान जैसे अस्पतालों बस स्टेशन,रेलवे स्टेशन, रैन बसेरो, टैक्सी स्टैंड , बैंक चौराहों तथा सभी सार्वनिक स्थानों पर 24 घंटे अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने स्वयं भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने और जरूरतमंदों को तत्काल कंबल वितरित करने करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रैन बसेरे में स्वच्छता ,पेयजल शौचालय ,प्रकाश ,गर्म पानी और सुरक्षा जैसे सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने नगर पालिका परिषद महाराजगंज की रैन बसेरे में ठहरे यात्रियों से संवाद किया ,यात्रियों ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताया । जिलाधिकारी ने कहा कोई भी निराश्रित व्यक्ति ठंड में ना सोए, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है ।अब तक जिले में 414 अलाव जलाए जा चुके हैं और निराश्रितों को 1739 कंबल वितरीत किए जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!