उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पुलिस अधीक्षक महाराजगंज ने स्वर्णकार बंधुओं संग की बैठक।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महाराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा पुलिस कार्यालय सभागार में जनपद के स्वर्णकार बंधुओ के साथ बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान स्वर्णकार समाज से जुड़े लोगों की समस्याओं ,सुझाव एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं पर विचार विमर्श किया गया। पुलिस अधीक्षक ने स्वर्णकारों से उनके प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, समस्या ,व्यवस्था संबंधित जोखिमों तथा पुलिस सहयोग को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि स्वर्णकारों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है, और हमारे द्वारा इस दिशा में हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी ।बैठक में आपसी समन्वय बढ़ाने , सतर्कता बरतने , संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने पर जोर दिया गया। स्वर्णकार बंधुओ ने पुलिस अधीक्षक को इस संवाद के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!