समाजवादी पार्टी के बीएलएगण का प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

एन डी देहाती /स्वाभिमान जागरण

समाजवादी पार्टी के तत्वधान में पडरी गजराज स्थित मैरेज हाल मे हुआ कार्यक्रम

समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में पड़री गजराज स्थित मैरेज हाल में समाजवादी पार्टी के बीएलए का प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुए एसआईआर कार्यों के प्रभारी ओपी यादव ने कहा की आप सबकी जिम्मेदारी बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी है आप ही के दम पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने सत्ता परिवर्तन का शंखनाद किया है। यदि 2027 में हम चुक गये तो सच मानीए भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र व संविधान का समूल नाश कर देगी आपको अपने बूथों पर डटकर एसआईआर कार्यों को करना होगा तभी लोकतंत्र की रक्षा होगी व हम सभी के चेहरे पर रौनक आएगी। कार्यक्रम को सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव, पूर्व विधायक सुरेश यादव, स्वामीनाथ यादव, मनबोध प्रसाद,धर्मेन्द्र सोलंकी,कमलेश पांडेय, इस्लाम अंसारी, प्रोसेसर एचडी भारती, रंजना भारती, सुनीता राजभर प्रमोद यादव ,प्रभा भारती,विमलेश पाल धनगर, मालवीय प्रसाद निर्मल, हरेराम आर्या, प्रमोद गौतम,पवन यादव,रामनरायन यादव,सूरज यादव, रामप्रकाश यादव, निर्भय यादव, डा० सत्येन्द्र यादव,सोनू पांडेय, पंकज श्रीवास्तव, शैलेष चौधरी, चन्दपाल यादव, शिवानंद यादव सहित सैकडों लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील यादव व संचालन प्रज्ञानन्द चौधरी ने किया।



