उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

 समारोह में छात्रों की प्रस्तुति ने सबका मन मोहा।

एमपी इंटर कॉलेज में छात्रों ने मनाया वार्षिकोत्सव।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, आनन्द नगर महराजगंज।

कस्बे के एमपी पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच आयोजित हुआ। जहां छात्रों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।

विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा हर्षित राना व कक्षा 12 वीं की स्वेता चौरसिया ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सभापति विधान परिषद  गणेश शंकर पांडेय व पूर्व विधायक विनोद मणि त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षित समाज ही विकास कर सकता है। इन्होंने कहा कि शिक्षक संस्कारयुक्त व गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध करा रहे है। अभिभावको की भी जिम्मेदारी है कि वह बच्चो पर ध्यान दें। पूर्व विधायक ने कहा कि गुणत्तापूर्ण व संस्कारपरक शिक्षा उपलब्ध कराना ही उद्देश्य है।आयुष जायसवाल, रुद्रांश मिश्र, अंश दीप यादव,आयुषी सिंह,ओम त्रिपाठी, अभी पाण्डेय, अभय दुबे, आनंद कुमार, आदित्य सिंह, अजीत कुमार के अलावा छात्रों बेहतर प्रदर्शन किया। जिसमें सभी बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य रायचन एंटोनी, समीर अधमी, नीरज त्रिपाठी, महेंद्र नाथ जायसवाल, अजय, वंदना श्रीवास्तव, रत्नेश, जीवेश मिश्रा, मुन्ना तिवारी, रंजन श्रीवास्तव, ज्योति सिंह, आलोक, राकेश मणि त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!