उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

ट्रेन से टकराया पशुओं का झुंड, कई की मौत, मौके पर पहुँचा प्रशासन।

महराजगंज - नौतनवा- गोरखपुर रेल रूट हुआ हादसा।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनन्द नगर महराजगंज।

नौतनवा- गोरखपुर रेल रूट पर भोर में चलने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से आधा दर्जन से ज्यादा पशुओं की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। जंगल से निकलकर ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा ।

जानकारी के अनुसार नौतनवा -गोरखपुर रेल रूट पर पैसेंजर ट्रेन जा रही थी,लोक विद्यापीठनगर स्टेशन के पहले 8 नं पुल पर परसिया गाँव के पास घने कोहरे में जंगल की तरफ़ से मवेशियों का झुंड अचानक रेलवे ट्रैक पार करने लगा, जिससे गुजर रही पैसेन्जेर ट्रेन की चपेट में आ गई। बताया जा रहा करीब आठ से दस मवेशियों की कटकर मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए।
सूचना पाकर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुँचा और घायल पशुओं को इलाज हेतु भिजवाया। हादसे में गनीमत यह रही की ट्रेन पटरी से नहीं उतरी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर यस डी एम फरेंदा,पशु चिकित्साधिकारी,पुलिस दल ने मौके पर पहुँच कर जांच पड़ताल किया।
मृत पड़े पशुओ मे नीलगाय, सांड, गाय थी जिन्हे पोस्टमार्टम के बाद जंगल में दफ़न कर दिया गया, जिनकी संख्या दस बताई जा रही।
हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा हालांकि विभागीय जाँच में तय होगा किसकी लापरवाही से इतना बड़ा हादसा हुआ है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!