फतेहपुर

चंगाई सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

खखरेरू / फतेहपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में रविवार को चंगाई सभा की आड़ में कथित रूप से धर्म परिवर्तन कराए जाने का मामला सामने आया है। गांव के एक व्यक्ति की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11 बजे रतनपुर गांव निवासी संतलाल पुत्र शिवचरन के घर पर चंगाई सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें दो दर्जन से अधिक लोग शामिल थे। आरोप है कि सभा के दौरान हिंदू देवी-देवताओं के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए ईसाई धर्म की विशेषताएं बताई जा रही थीं। साथ ही यह भी कहा जा रहा था कि ईसाई धर्म अपनाने से सभी प्रकार की बीमारियों से मुक्ति मिलेगी तथा आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।

इस गतिविधि की जानकारी मिलने पर गांव के एक व्यक्ति ने स्थानीय थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की। पुलिस ने धर्मांतरण के इस कथित खेल में शामिल संतलाल पुत्र शिवचरन, संतोष कुमार पुत्र शिवचरन और अलखरानी पत्नी संतोष कुमार पासवान को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो बाइबिल, यीशु मसीह से संबंधित भजन, नीति-वचन सहित ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार से जुड़ी भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!