उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

फरेंदा पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

विधायक वीरेन्द्र चौधरी के भाई के ब्रह्म भोज में हुए शामिल।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनन्दनगर महाराजगंज।

महाराजगंज जिले के फरेंदा विधानसभा में आज 7 जनवरी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का आज आगमन हुआ ।वे फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी के बड़े भाई हनुमत सिंह के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होने आए थे ।
सैकड़ो गाड़ियों के साथ जैसे ही वे फरेंदा पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर कर फूल मालाओं से लाद दिया। श्री राय एवं श्रीमती श्रीनेत का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।फिर उनका यह काफिला फरेंदा दक्षिणी बाइपास से शुरू होकर महाराजगंज ओवर ब्रिज, अंबेडकर तिराहा, विष्णु मंदिर होते हुए उत्तरी बाईपास से महादेवा विधायक के गांव पहुंचा । यह काफिला स्थानीय नेताओं ,कार्यकर्ताओं के साथ विधायक के पैतृक गांव सिंहपुर अयोध्या तक गया।
इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिसमें पूर्व सांसद आलोक प्रसाद ,पूर्व जिला अध्यक्ष त्रिभुवन नारायण मिश्रा, बबलू सिंह, अवनीश पाल , झिनकू चौधरी, जयप्रकाश लाल, डॉक्टर रामनारायण, गोपाल शाही ,विनोद कुमार सिंह, कपिल देव शुक्ला ,हृदय पांडे ,चंदन कुमार ,विजय राय, संदेश जायसवाल ,राजन शुक्ला, हरिशंकर लाल, गंगाजल चौरसिया, इश्तियाक अहमद ,सदा मोहन उपाध्याय ,विनीत सिंह, विजय मिश्रा ,अजय द्विवेदी ,राजेश्वर पटेल, उमाशंकर ,राजेश कुमार, शिवपूजन, सफीक अहमद ,मुकेश यादव, लाल जी आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा जिला मीडिया अध्यक्ष जयप्रकाश लाल ने बताया कि यह आयोजन कांग्रेस की सक्रियता को दर्शाता है ।प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने ब्रह्म भोज में भाग लेने के बाद कहा महाराजगंज जिले की धरती से कांग्रेस मजबूत हो रही है । हम किसानो, युवाओं और गरीबों के हितों के लिए कटिबद्ध हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी इस दौरान स्थानीय मुद्दों पर चर्चा किया और कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचाया।लोगों ने अपने नेता श्रीमती श्रीनेत को पाकर बहुत खुश दिखे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!