उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

तेंदुए ने दो व्यक्तियों को किया घायल,वर्जित क्षेत्र में जाना पड़ा भारी।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज।

महाराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर वन क्षेत्र के ग्राम पंचायत बकैनिया हरैया निवासी दो लोगों को लक्ष्मीपुर रेंज के सदर बीट जंगल में दोपहर बाद करीब 2:30 बजे ने पंजा मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन फानन में परिजन एंबुलेंस की सहायता से लक्ष्मीपुर सीएचसी इलाज के लिए ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया क्षेत्र की ग्राम पंचायत बकैनिया निवासी रमजान अली जंगल में घास काटने गए थे वहीं दूसरे व्यक्ति श्रीधर यादव भी भैंस चराने जंगल में गए थे अचानक तेंदुए ने पंजा मार कर घायल कर दिया परिजन लक्ष्मीपुर एंबुलेंस की सहायता से ले गए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संदर्भ में रेंजर वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि जंगल मानव वर्जित है लोगों को एहतियात बरतने को कहा गया है जंगल की तरफ ना जाएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!